नई दिल्ली, मार्च 12 -- बॉलीवुड में वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है। कुछ एक्टर्स जहां शिफ्ट में काम करने की मांग करते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इस इंडस्ट्री में शिफ्ट में काम करना थोड़ा मुश्किल है। अब बॉलीवुड में तीन दशकों से ज्यादा काम कर रहे सैफ अली खान ने वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे तैमूर ने भी उनसे पूछा था कि वो फिल्मों में कब तक काम करेंगे।तैमूर ने पिता सैफ से पूछा था ये अहम सवाल अपनी बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सैफ अली खान ने वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बात की। सैफ अली खान ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके बेटे तैमूर ने उनसे पूछा था कि वो कब तक फिल्मों में काम करने का प्लान कर रहे हैं। सैफ ने जवाब दिया था- मुझे नहीं पता, जब तक मैं कर सकूंगा। हमेशा के लिए, ये मेरा काम है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.