पापा विधायक हैं हमारे! भाजपा MLA की बेटी ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, मंदिर के अंदर ही कांड
श्रीरंगपटना, अगस्त 25 -- कर्नाटक के भाजपा विधायक की बेटी का थप्पड़ कांड वायरल हो रहा है। मामला श्रीरंगपटना स्थित एक मंदिर का है। मंदिर के अंदर तुमकुरु ग्रामीण से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी और एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अब इसका CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में विधायक की बेटी ऐश्वर्या पुलिस अधिकारी साविता बी. पाटिल को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। यह घटना 12 अगस्त की बताई गई है।मंदिर में प्रवेश को लेकर हुआ विवाद यह घटना श्रीरंगपटना के आरती उक्कड़ा मंदिर में भीमा अमावस्या समारोह के दौरान शाम करीब 4:30 बजे हुई। पुलिस सब-इंस्पेक्टर साविता बी. पाटिल को मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया था। साविता की शिकायत के मुताबिक, ऐश्वर्या कुछ अन्य लोगों के साथ मंदिर पहुंचीं और कतार में इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.