हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करने वाला 17 साल का छात्र अपने पिता से फोन पर बातचीत कर रहा था। पिता ने पूछा- खाना खाया कि नहीं, तो उसने कहा- अपने साथी का इंतजार कर रहा है। गांव से वापस आएगा, तो साथ में खाना खा लेंगे। लेकिन, जब साथी कमरे पर पहुंचा तो उसे फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।पढ़ने-लिखने में काफी होशियार था अंकित मामला हजारीबाग के कोर्रा मटवारी इलाके के एक लॉज का है, जहां गिरिडीह जिले के चौरा गांव का 17 साल का लड़का रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक छात्र का नाम अंकित कुमार राय है। अंकित पढ़ने-लिखने में काफी होशियार था। बताया गया कि उसने दसवीं कक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए हजारीबाग चला आया था, यहां वो...