सोनभद्र, अप्रैल 11 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय बीजपुर से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक नेहा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली विद्यालय से निकलकर बीजपुर पुनर्वास होते हुए बाजार तक पहुंची, वहां से विद्यालय आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चों ने मम्मी पापा हमे पढ़ाओ, स्कूल में चलो नाम लिखाओ, आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर करें पढ़ाई आदि नारे लगाए। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सुधा देवी, देवनारायण गुप्ता, शीलम, किरन, विमिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.