संवाददाता, मई 21 -- अमरोहा जिले के ढवारसी क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोइया में शादी के महज तीन माह बाद एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। गजरौला क्षेत्र के खुंगावली निवासी बलवीर सिंह के अनुसार उनकी बेटी पुष्पेंद्री की शादी बीती 13 फरवरी को बागड़पुर छोइया निवासी ओमपाल सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में ट्रैक्टर और नकदी देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। विवाह के बाद से ही अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग को लेकर पुष्पेंद्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।पापा मुझे बचा लो, नहीं तो ये लोग मार डालेंगे. ...