पापा को बलि का बकरा बनाया; दिल्ली अग्निकांड में अरेस्ट शेफ नेगी की बेटी ने बताया- क्या हुआ था
देहरादून, जून 8 -- दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार पौड़ी के शेफ केशव नेगी को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस ने नेगी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात कर इस प्रकरण में मदद का भरोसा दिलाया है। उधर, केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी ने कहा कि उनके पिता को बलि का बकरा बनाया गया। मेरे पिता ने आग को बुझाने का प्रयास किया। होटल से कूदकर भाग रहे लोगों की जान बचाने की भी भरसक कोशिश की। शनिवार को यह मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया में केशव नेगी के समर्थन में खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि इस मामले में दोषियों को बचाने के लिए शेफ केशव नेगी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। कई लोग इस मामले में सोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.