मुरादाबाद, मई 10 -- Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मझोला थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाली 40 वर्षीय महिला घर से 40 हजार की नकदी, जेवर और अन्य सामान लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला को बच्चों पर भी तरस नहीं आया। घर से जाते समय महिला अपने बच्चों को धमकी देकर गई कि यदि पापा से बताया तो जान से मार देंगे। मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सोनकपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मझोला के मझोली हनुमान मंदिर के पास किराये पर रहता है। यहां वह एक फर्म में ड्राइवर की नौकरी करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 5 मई को रात वह ड्यूटी पर गया था। उसी दौरान उसकी 40 वर्षीय पत्नी किसी व्यक्ति के साथ चली गई। यह भी पढ़ें- यूपी: फिर 'वी...