नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। आईपीएल मैच देखकर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार रात सेंट्रल दिल्ली के अशोका रोड पर हुआ। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है दोनों में एक अभव (14 वर्ष) का जन्मदिन था। घर बर्थडे सेलीब्रेशन की तैयारी की जा रही थी। उसके पिता ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि उन्होंने मैच में काफी एंजॉय किया।फोन पर आखिरी बातचीत मृतकों में 14 वर्षीय अभव और उसका 20 वर्षीय चचेरा भाई यज्ञ शामिल हैं। अभव के पिता सुमित भाटिया ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को रात करीब 10:27 बजे फोन किया था। अभव अपने भाई यज्ञ के साथ मैच देखने गया था। फोन पर अभव बेहद खुश था और उसने कहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.