पापा, इस बार क्या गिफ्ट दोगे; जन्मदिन से एक दिन पहले बेटी ने दे दी जान
संवाददाता, सितम्बर 12 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 21 साल की युवती ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका का शनिवार को जन्मदिन है। गुरुवार की रात वह अपने पिता के पास बैठी थी और उसने पिता से पूछा भी कि पापा इस बार अपनी लाडली को क्या गिफ्ट दोगे? शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पिता बेटी के वाक्य को याद कर फूट फूटकर रो रहे थे। पिता का कहना था कि वह किसी अच्छे गिफ्ट के बारे में सोच पाते इतना मौका बेटी ने नहीं दिया। सुबह जब वो बेटी के कमरे में गए तो उसका शव लटक रहा था। पुलिस आत्महत्या का कारण पता नहीं कर सकी है। ये मामला गुजैनी के वरुण बिहार का है। यहां रहने वाले प्रेम कुमार प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी राधा, दो बेटे आयुष और संजय के अलावा 21 वर्षीय इकलौती बेटी कृपा कुमारी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.