नई दिल्ली, मार्च 14 -- Papmochani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व माना जाता है। हर महीने दो एकादशी आती हैं और दोनों ही भगवान विष्णु की पूजा से जुड़ी होती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इन्हीं एकादशी में से एक है पापमोचनी एकादशी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी व्यक्ति के जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति दिलाने वाली मानी जाती है। इसी वजह से इसका नाम पापमोचनी एकादशी पड़ा है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ती है पापमोचनी एकादशी- पापमोचनी एकादशी चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। हर साल यह एकादशी होली के बाद आने वाले समय में आती है और इसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.