धनबाद, मार्च 16 -- झरिया, प्रतिनिधि। पापमोचिनी एकादशी पर रविवार को श्री श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। निसान पूजा पर मुख्य यजमान के रूप में बिमला देवी, मीरा देवी सपरिवार बैठी थी। निसान पूजन के बाद हारे का सहारा बाबा श्री श्याम हमारा, सांवरे सरकार की जय, खाटू नरेश की जय आदि जैसे उदघोष के साथ भक्तों ने बारी-बारी से निसान उठाया। खुले वाहन पर फूल मालाओं से सुशोभित बाबा के भव्य दरबार व गाजे बाजे के साथ निसान शोभा यात्रा निकली। निसान यात्रा में 221 श्याम भक्त हाथों में निसान लेकर चल रहे थे। निसान शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नंबर मोड़, धर्मशाला रोड आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.