बरेली, मार्च 16 -- बरेली। पापमोचनी एकादशी रविवार को श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में धूमधाम से मनाते हुए श्याम गुणगान किया गया। श्रीश्याम का कोलकाता व बेंगलुरु, दिल्ली से मंगाए फूलों से शृंगार किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अभिराज सिंह, मोहन दीवाना, सोनल चंचल के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हुए। पंडित सुशील पाठक, संजय आयलानी, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, सविता, कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.