पापड़, अचार, मसाला पाउडर की ट्रेनिंग के लिए आवेदन करें
पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पापड़, अचार एवं मसाला पाउडर निर्माण का बीस दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों का 29 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अभिनव सहगल ने बतया कि पापड़, अचार और मसाला पाउडर के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी को कम से कम आठवीं पास होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग, भोजन, नाश्ता और पढ़ाई का सामान नि:शुल्क दिया जाएगा। आवेदन आनलाइन किया जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी विकास भवन स्थित बड़ौदा आरसेटी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पापड़, अचार, मसाला पाउडर की ट्रेनिंग के लिए आवेदन करें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.