खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता आगामी 12 अप्रैल को बापू सभागार पटना में आयोजित होने वाले पान सम्मान दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को एक बैठक की गई। बैठक के दौरान आई आई पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक आई पी गुप्ता ने भी शिरकत किया। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी हो।इसके लिए अभी से ही तैयारी तेज कर दें। वहीं आईआईपी नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि खगड़िया जिला से अधिक से अधिक भागीदारी होगी। बैठक में अशोक देव, मनोज तांती, वरुण कुमार सिंह, मोहन जायसवाल, बबलू कुमार सिंह, पिंटू तांती,शिवम सिंह, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.