गंगापार, मई 1 -- पान विक्रेता की जनरेटर से कुचलकर मौत मामले में मैजिक ड्राइवर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बहरिया थाना के फजिलाबाद उर्फ कलुआ पुर निवासी 50 वर्षीय यज्ञ नारायण यादव उर्फ डेंगूर पुत्र बोडी बहरिया बजारा में पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बहरिया बजार में लगे हैंडपंप में यज्ञ नारायण पानी पीकर अपनी पान की दुकान पर जैसे जाने लगा तभी जनरेटर से टकरा कर गिर गया और फिर जनरेटर से कुचल गया। घायल यज्ञ नारायण तड़प कर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। यज्ञ नारायण की मौत की घटना से परिजनों के साथ पूरा गांव में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- बहरिया में जनरेटर से दबकर पान विक्रेता की मौत गुरुवार बीती रात को ही यज्ञ के बेटे समर की तहरीर पर चालक श्री चंद्र केशरवानी निवासी मोरहू मलाकहरहर पर केस दर्ज कर मामले ...