पान वाले की बेटी बनीं जज, कानपुर की निशि गुप्ता ने पहले ही प्रयास में टॉपर बनकर रचा इतिहास
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- कहते हैं कि सपने बड़े देखने के लिए किसी बड़े घराने में जन्म लेना जरूरी नहीं होता, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए अटूट मेहनत की जरूरत होती है। इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली निशि गुप्ता ने। एक साधारण परिवार से आने वाली निशि गुप्ता ने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक UP PCS J (उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा) में रैंक 1 हासिल कर पूरे देश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनके सिविल जज बनने की यह कहानी आज लाखों छात्रों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।पान की दुकान चलाने वाले पिता निशि गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली हैं। उनके पिता निरंकार गुप्ता कानपुर के लाजपत नगर इलाके में एक छोटी सी पान की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.