आगरा, मार्च 14 -- सिकंदरा के डिविजन चौकी क्षेत्र में पान मसाला लेने रुके युवक को दुकानदार से सवाल करना भारी पड़ गया। आरोप है कि चार अज्ञात आरोपितों ने दुकानदार को एक थाली दी थी। पीड़ित ने दुकानदार से पूछ लिया कि थाली क्यों दी है क्या है। इतने पर आरोपित भड़क गए। मारपीट कर दी। पीड़ित अपने भाई को सूचना दी। आरोपित लोग राघवेंद्र यादव के स्टोर में घुस गए, जहां उनकी कारें खड़ी थीं। भाई और अन्य लोग जब वहां पहुंचे और गेट खोलने को कहा तो आरोप है कि एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली चलने से दहशत फैल गई और पीड़ित पक्ष वहां से हट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...