पान मसाला थूकने पर गिरी महिला की मौत
कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में पान-मसाल थूकने के दौरान छत से गिरी महिला और कल्याणपुर में पुताई कर रहे अधेड़ की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। महाराजपुर बड़ा गांव में रहने वाली 40 वर्षीय सीमा की मंगलवार शाम छत से गिरकर मौत हो गई। उनके पति शशिभान की 11 माह पहले ही मौत हुई थी। परिवार में छह बच्चों में दो शादीशुदा हैं। बेटे अनुज ने बताया कि, मां सीमा पान-मसाला खाती थीं। छत से थूकने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। यह भी पढ़ें- फंदे से लटकता हुआ मिला दो युवकों का शव, एक आया था ससुराल परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह, कल्याणपुर में पुताई करते समय गिरे 56 वर्षीय चंद्रकांत की भी मौत हो गई। परिवार में पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.