कानपुर, मार्च 9 -- मकराबर्टगंज में घर के सामने मसाला खाकर थूकने के विरोध में दबंग पड़ोसी ने दंपति से गालीगलौज कर मारपीट की। आरोप है की आरोपित मारपीट में मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट कराई है। मकराबर्टगंज में रहने वाली गंगासागर की पत्नी नीलम की तहरीर के अनुसार उनके घर के सामने सकरा रास्ता है। जहां पड़ोसी राजमन और उनका साला बऊवा बाइक खड़ी कर रास्ता बंद कर देते है। वहीं बीती 28 जनवरी की सुबह घर के सामने राजमन ने पान-मसाला खाकर थूक दिया, विरोध किया तो आरोपित और उसकी पत्नी रंजना व बउवा ने गालीगलौज कर मारपीट की। शोर-शराबा सुन बचाने आए पति गंगासागर से भी आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपित नीलम का मंगलसूत्र तोड़ ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले...