बाराबंकी, मार्च 12 -- सआदतगंज। क्षेत्र के सआदतगंज, अनूपगंज, मलौली, बिन्दौरा, सहित आदि गांवों में पान-मसाले को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बड़े दुकानदारों ने पान मसाला के दाम बढने की आहट मिलते ही उसका स्टाक जमा कर लिया है और अब महंगे दामों पर उसको दुकानदारों को बेंच रहे हैं। जिससे गुमटी वाले दुकानदार भी निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर पान-मसाला बेंच रहे हैं। इसको लेकर ग्राहकों व दुकानदारों में भी कहासुनी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...