अररिया, मई 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खैरखां पंचायत स्थित समौल गांव में रविवार की देर रात पान मसाला उधार नहीं देने को लेकर हुए विवाद में एक 50 वर्षीय किराना दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक इंद्रानंद यादव समौल गांव के स्व टुरायी यादव का बेटा था। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मिथलेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उसके पिता अपने घर के पास स्थित किराना दुकान में सोए हुए थे। यह भी पढ़ें- पान मसाला उधार नहीं देने पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या इसी दौरान गांव के ही छोटू यादव, पिता योगेंद्र यादव शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा और दुकान खुलवाकर पान मसाला उधार मांगने लगा। प्राथमिकी के अनुस...