पान दुकान पर खड़े अधेड़ को सांड ने पटका, मौत
मुजफ्फरपुर, मई 6 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेहवारा में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पान की दुकान पर खड़े अधेड़ पर सांड ने हमला कर दिया। इसमें सिर के बल गिरने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तेहवारा निवासी महेश सहनी (55) था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि महेश सहनी घर के बगल स्थित पान की दुकान पर पान खाने गए थे। इसी दौरान सांड ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। ग्रामीण हरि राम, राकेश सहनी आदि ने बताया कि महेश सहनी पान की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए सांड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी सांड ने तेहवारा निवासी उमेश सहनी, मोहना निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.