गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों के होनहार छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर माता-पिता, विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शहर के साधु चौक बरईटोला निवासी पान दुकानदार मनोज कुमार चौरसिया की पुत्री रागिनी चौरसिया ने कॉमर्स संकाय में 466 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सदर प्रखंड के तीरवीरवा गांव निवासी इशांत कुमार ने आर्ट्स संकाय में 463 अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। दोनों छात्र वीएम इंटर कॉलेज के हैं। रागिनी ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी फूलेना प्रसाद चौरसिया, माता हीरामती देवी और पिता मनोज कुमार चौरसिया को दिया है। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से स्कूल जाती थीं और घर पर सेल्फ स्टडी करती थीं। सुबह चार घंटे और शाम चार घ...