पान दरीबा में की गई फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यालय की स्थापना
अलीगढ़, जुलाई 20 -- अलीगढ़। आजादी आंदोलन के महान योद्धा राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों को साकार करने के लिए अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यालय की स्थापना पान दरीबा रेलवे स्टेशन रोड पर की गई। कार्यालय का उद्घाटन अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लाक के राष्ट्रीय महासचिव साथी जी देवराजन ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता जीवन साहा , राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र वर्मा, उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता उदयनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ श्रीपति विश्वास, प्रांतीय सचिव डॉ आरती के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह भी पढ़ें- शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर याद किया गया बलिदान डॉ राकेश सक्सैना के आवास पर राष्ट्रीय महासचिव जी देवराजन एवं अन्य राष्ट्रीय एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.