लखीसराय, जून 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। समाज को आर्थिक बोझ और दिखावे की परंपरा से मुक्त कराने की दिशा में सूर्यगढ़ा प्रखंड पान तांती समाज ने रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के अस्पताल चौक स्थित तांती धर्मशाला में पान तांती समाज की आयोजित बैठक में मृत्यु के श्राद्ध भोज के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस बैठक का आयोजन पान तांती संघ, लखीसराय के तत्वावधान में किया गया था, जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया रामटहल तांती तथा मंच का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुबोध तांती ने किया। बैठक में मेदनीचैकी, कजरा, पीरीबाजार, माणिकपुर समेत पांच जोन से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और चली आ रही कुप्रथा मृत्यु भोज (श्राद्ध भोज) की परंपरा को समाप्त करने का...