चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा। कोल्हान प्रमंडल पान तांतीसमाज कल्याण समिति पश्चिमी सिंहभूम तथा जिला समिति सरायकेला-खरसावां द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन पिल्लई हाल के सभागार में किया गया। समारोह में समाज तथा विभिन्न समुदाय के लगभग 200 मैट्रिक तथा इंटर के सफल परीक्षार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के मुख्य संयोजक अभिमन्यु पाल, अध्यक्ष शशि दास, उपाध्यक्ष मुकेश दास, सचिव हेमंत कुमार भन्ज समेत कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...