जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नए परिसर को गंदा होने से बचने के लिए पैन गुटका खाने वालों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जा रहा है बल्कि उन्हें गेट से गुस्से समय ही जांच की जा रही है। इसके लिए ओपीडी के पास गार्ड को तैनात किया गया है और मरीज के परिजनों की तलाशी ली जा रही है। यह भी चेतावनी दी जा रही है कि अंदर खाते हुए पकड़े गए तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...