आगरा, जनवरी 7 -- नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के क्रम में छत्ता जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 92 स्थित सुभाष बाजार में सघन अभियान चलाया गया। जेडएसओ आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम की आईईसी टीम ने बाजार क्षेत्र के सभी दुकानदारों को स्वच्छता संबंधी नोटिस दिए। अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक दुकान पर हरा और नीले रंग के दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें, ताकि गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जा सके। टीम ने दुकानदारों से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि पान, गुटखा और तंबाकू बेचने वाली दुकानों के आसपास पीक और गंदगी की समस्या अधिक रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे दुकानदारों को विशेष रूप से नोटिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.