कौशाम्बी, मार्च 23 -- संदीपनघाट थाने के उजिहिनी खालसा गांव में रविवार रात मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बाइक टक्कर के विवाद में दबंगों ने पान की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उजिहिनी खालसा गांव निवासी अरमान और सोनू के बीच रविवार शाम बाइक टक्कर को लेकर कहासुनी हुई थी। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन, इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। विवाद खत्म होने के बाद रात में मोहम्मद हसीब, सहाब और नदीम गांव स्थित मन्नान के चाय की दुकान पर बैठे थे। नदीम अहमद पुत्र रईस अहमद ने बताया कि अबूबकर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.