मुंगेर, मार्च 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर पुलिस ने नगर के आंबेडकर चौक स्थित सरकारी बस स्टैंड के समीप एक पान की गुमटी से 18 पुड़िया गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर के अंबेडकर चौक के समीप सरकारी बस स्टैंड स्थित एक पान की गुमटी की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजा की बिक्री किए जाने की पुख्ता जानकारी मिली। सूचना के आधार पर टीम गठित किया गया। जिसमें मजिस्ट्रेट बीपीआरओ आशीष कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई शिवम स्वराज सहित कई पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड स्थित एक गुमटी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान में छुपा के रखे 18 पुड़िया यानी 39.9 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.