जहानाबाद, फरवरी 10 -- काको, निज संवाददाता भेलाबर थाने की पुलिस ने छात्र के हाटी गांव में संचालित एक पान गुमटी दुकान से गांजा बरामद करते हुए दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दुकानदार काको थाना छेत्र के टीकूलिया पर गांव निवासी सुनील कुमार बताया जाता है। इस मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाटी गांव में एक पान की दुकान में अवैध रूप से गांजा की खरीद बिक्री किया जा रहा है। सूचना के बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। टीम के द्वारा दुकान की तलाशी के दौरान दुकान में छिपा कर बिक्री के लिये रखे करीब 150 ग्राम गांजा बरामद कर दुकानदार क़ो गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...