कौशाम्बी, जून 6 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शरीफाबाद में शनिवार शाम एक पान-चाय की गुमटी में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शरीफाबाद में शनिवार शाम करीब सात बजे एक दुकानदार गुमटी में चाय बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग मौके पर आग बुखाने में जुट गए। भीड़ में शामिल कुछ साहसी लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक कपड़े को पानी में भिगोकर सिलेंडर के ऊपर डाल दिया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। यह भी पढ़ें- फास्ट फूड की दुकान में गैस लीकेज से लगी आग इसके बाद दुकानदार ने तुरंत सिलेंडर को दुकान से बाहर सुरक्षित स्थान पर हटवा दिया। स्थानीय लोगों क...