पान उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखने उमर्दा पहुंचे 50 किसान
कन्नौज, सितम्बर 10 -- कन्नौज, संवाददाता। पान उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल उमर्दा में जनपद के 50 किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को पान की खेती से जुड़ी विभिन्न तकनीकों की जानकारी देने के साथ उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शंकर सिंह ने पान उत्पादन में आधुनिक तकनीक से बरेजा निर्माण की विधि, बुवाई के लिए पान की बेल का चुनाव, पान बेल शोधन, बेल बांधने, पान पत्ती की तुड़ाई और भंडारण आदि के बारे में किसानों को तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पान की खेती में बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर जोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.