बगहा, अक्टूबर 4 -- योगापट्टी एक संवाददाता। गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद आई बाढ़ का पानी अब धीरे धीरे गांवों और खेतों से उतरने लगा है। यह भी पढ़ें- बाढ़ से फसल क्षति का विभाग आज से करेगा आकलनबाढ़ में फसलों की बर्बादी पानी हटने के बाद खेतों में बाढ़ से हुई फसलों की बर्बादी का मंजर सामने आने लगा है।योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की 16 पंचायतों में बड़ी संख्या में किसानों की धान की खड़ी फसल और गन्ना बाढ़ के पानी में डूबने से बर्बाद हो गई है। कई खेतों में पानी भरने के बाद धान की फसल खेत में ही गिरकर और सूखकर नष्ट हो गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों की कमर टूट गई है और वे मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं। किसान मनोहन यादव,जावेद आलम,मकसूद गद्दी बृजकिशोर यादव ने बताया कि बाढ़ आने से पहले खेतों में धान की फसल अच्छी स्थिति में थी। अचानक गंडक नदी का जलस्तर ब...