पटना, जुलाई 7 -- पानी में आर्सेनिक और फ्लोराइड की अधिक मात्रा के कारण लोगों के कैंसर और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से ग्रसित होने के मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका राजीव रंजन सिंह की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि राज्य के 38 जिलों में से करीब 18 से 22 जिलों के पेयजल में आर्सेनिक और फ्लोराइड की मात्रा निर्धारित मानक से काफी अधिक है। इसके कारण लोगों में कैंसर और न्यूरोलॉजिकल जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। अर्जी में हाईकोर्ट से मामले की निगरानी करने का आग्रह करते हुए कहा गया है कि पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही राज्यभर में पेयजल की नियमित जांच कराने का भी अनुरोध किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में प्रयोगशाला और वाटर ट्रीटमेंट यूनिट स्थापित...