पानी से भरे गड्ढे में युवक का मिला शव
मधुबनी, जून 27 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। शनिवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बघार में घास काटने गई महिला ने शव को देखते ही रास्ते से जा रहे लोगों को और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत होती है। उसने पेंट और टीशर्ट पहन रखी थी। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण उसकी मौत हुई है। यह भी पढ़ें- पानी से भरे गड्ढे में युवक का मिला शव प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि , मौत के वास्तविक कारणों की पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.