बदायूं, जून 17 -- खेलते समय आठ माह का एक मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोग बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। बरेली निवासी एक महिला अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। बताया जाता है कि उसका आठ माह का बेटा घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसे तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- पानी से भरी बाल्टी में गिरने से आठ माह के मासूम की मौत अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में शोक छा गया।जि...