नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- मौसम कोई सा भी हो, घर में मक्खियों का आना जाना लगा ही रहता है। खासकर अगर घर में खुला आंगन या बालकनी हो, तो वहां से खूब सारी मक्खियां घर में एंटर हो जाती हैं और जहां कहीं भी खाने पीने की चीजें रखी हों वहां मंडराना शुरू कर देती हैं। इसे से जुड़ा एक हैक शशांक अल्शी (@alshihacks) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस हैक के मुताबिक एक पॉलीथिन में पानी भरकर उसमें सिक्का डाल दिया जाता है। फिर इस पॉलीथीन को घर के उस हिस्से में लटका दिया जाता है, जहां से मक्खियाँ का आना-जाना लगा रहता है। दावा किया जा रहा है कि इस हैक से वाकई मक्खियां दूर दूर तक दिखाई नहीं देतीं। अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं, हो ये छोटा सा हैक ट्राई कर सकते हैं। आइए इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं।क्या है ये पॉलीथिन और सिक्के वाला वायरल हैक? अगर...