पीटीआई, मार्च 30 -- जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के वार्षिक 'समर एक्शन प्लान' को लॉन्च कर दिया। लॉन्च के दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस साल प्रतिदिन 1002 मिलियन गैलन पानी उत्पादन का टारगेट रखा गया है। जल मंत्री ने कहा 'गर्मियों के दौरान शहर में पानी की मांग अपने चरम पर होती है। ऐसे में सरकार समर एक्शन प्लान लेकर आई है। हमने इस साल प्रतिदिन 1002 मिलियन गैलन पानी उत्पादन का टारगेट रखा गया है।1,221 पानी के टैंकर तैनात सिंह ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने इस गर्मी के मौसम में पानी की कमी वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति करने और अतिरिक्त ट्यूबवेलों के माध्यम से जल उत्पादन बढ़ाने के लिए 1,221 पानी के टैंकर तैनात किए हैं। इन सभी टैंकरों की जीपीएस के जरिए निगरानी की जाएगी। पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए जल बोर्ड ...