गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा के बजट में आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पानी और सीवर बिल पर लगने वाला सरचार्ज माफ करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस घोषणा से नगर निगम क्षेत्र के करीब 1700 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। निगम के रिकॉर्ड के अनुसार पानी और सीवर बिलों पर लगभग 120 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार के फैसले के बाद उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिन पर लंबे समय से बकाया राशि के साथ सरचार्ज जुड़ता जा रहा था। अब सरचार्ज माफी से मूल राशि जमा कर खातों को नियमित कराया जा सकेगा। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से बकाया वसूली में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा। बता दें कि नगर निगम की तरफ से पानी के बिलों का बकाया वूसल करने के लिए लोगों को पानी-सीवर कनेक्शन काटने के नोटिस दिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.