नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पानी और सीवर से जुड़ी वर्षों पुरानी शिकायतों के समाधान के लिए जल बोर्ड 35 लाख उपभोक्ताओं के घर जाकर सत्यापन और डिजिटल डेटा अपडेट करेगा। इसके साथ ही सरकार ने किराड़ी एवं आसपास रहने वाले सात लाख परिवारों को सीवर कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। दिल्ली जल बोर्ड ने जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य उन दिक्कतों को खत्म करना है, जिनसे आम लोग लगातार जूझते रहे हैं। चाहे वह गलत पानी के बिल हों, खराब मीटर हों या सीवर कनेक्टिविटी की कमी। पानी के बिलों को लेकर आने वाली शिकायतों के लिए दिल्ली जल बोर्ड 60 करोड़ की लागत से करीब 35 लाख उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर ई-सत्यापन करेगी। इसके बाद फोटो के साथ तकनीक आधारित मीटर रीडिंग, सट...