फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद में पानी और सीवर कनेक्शन को वैध कराने के लिए मंगलवार को लगाए गए विशेष कैंपों में 128 आवेदन प्राप्त हुए। नगर निगम ने शहर के तीन स्थानों पर कैंप लगाए। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर से राहत मिली। दरअसल, सरकार की नई वॉटर पॉलिसी के तहत नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पानी और सीवर कनेक्शन को वैध करने और नए कनेक्शन देने के लिए लगातार विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों और अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए। नगर निगम के सलाहकार अनिल मेहता ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर पानी और सीवर कनेक्शन से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.