पानी समझ थीनर पीने से मासूम की मौत, कोहराम
बगहा, जून 17 -- मैनाटाड़ । भंगहा थाना अंतर्गत नगरदेही गांव में प्यास लगने पर दस वर्षीय मासूम ने घर में रखे थिनर को पानी समझकर पी लिया। इसके पीने के साथ ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर में बेचैनी महसूस होने लगी। बेचैनी के कारण मासूम घर में रखे एक पानी के बड़े ड्रम के अंदर जाकर बैठ गया। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद प्रिंस कुमार का शव उसी ड्रम के अंदर मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पहचान नगरदेही गांव निवासी संत कुशवाहा के दस वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पानी समझ थीनर पीने से मासूम की मौत, कोहराम इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और प्यास के कारण मासूम ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.