उन्नाव, मार्च 11 -- औरास, संवाददाता। दृगपालखेड़ा गांव में मंगलवार रात एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान खेल-खेल में हुआ मजाक मातम में बदल गया। लड़कों पर पानी फेंकने के चक्कर में एक युवक ने खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे पांच किशोर बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी हीरालाल की मृत्यु के बाद मंगलवार रात उनके घर पर तेरहवीं का भोज चल रहा था। रात करीब नौ बजे गांव के कुछ बच्चे और युवक एक-दूसरे पर पानी डालकर मजाक कर रहे थे। इसी बीच खाना बनने के बाद कढ़ाही से बचा हुआ गर्म तेल एक बाल्टी में रखा था। खेल के दौरान 22 वर्षीय विशाल यादव ने उस बाल्टी को पानी समझकर लड़कों पर पलट दिया। खौलते तेल की चपेट में आने से गांव के पांच किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.