पानी समझ कर डीजल पी गई महिला
श्रावस्ती, जुलाई 18 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम भरथा रोशनगढ़ निवासी नाजमा (40) शनिवार को परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान प्यास लगी तो वह पंपिंग सेट के पास रखे बोतल में डीजल को पानी समझ कर पी गईं। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर झोलाछाप के पास ले गए, जहां पर उनकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- महिला को विषैले सांप ने काटा, मेडिकल कालेज रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.