हापुड़, अप्रैल 11 -- शनिवार दोपहर गंगा नगरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा तेजाब पी लेने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल गढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को मुख्य चौराहे के पास एक व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी में तेजाब की बोतल उठाकर पानी समझकर पी लिया,गंगा घाट किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर पहुचीं पुलिस ने उसे सीएचसी गढ़ में भर्ती कराया , चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए मेरठ भेज दिया। चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव ने बताया कि घायल की पहचान जोनी निवासी मेरठ के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गंगा नगरी ...