नई दिल्ली, मई 3 -- गुजरात में हाल ही में सम्पन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार प्रदर्शन किया था और पहली बार नर्मदा जिला पंचायत और 12 तालुका पंचायतों में जीत दर्ज कर जोरदार प्रदर्शन किया था। इन चुनावों में पार्टी ने 350 से अधिक सीटें हासिल की हैं। वहीं इस सफलता के बाद अब पार्टी ने राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी कहना है कि निकाय चुनावों में जिन स्थानों पर भाजपा उम्मीदवार AAP प्रत्याशी से हार गए हैं, वहां पर भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से बदला ले रहे हैं और कहीं खंभे उखाड़कर तो कहीं सड़कें खोदकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी विधायक चेतर वसावा ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन चुनावों में हार के बाद भाजपा घटिया व नीच राजनीति पर उतर आई है। उधर उनकी इसी पोस...