पानी सप्लाई गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
इटावा औरैया, मई 25 -- भरथना। मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित पुलिया के पास सोमवार सुबह पानी कैंपर सप्लाई करने वाली एक गाड़ी ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बा के मोहल्ला टीला खुशालपुर निवासी 50 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे साइकिल से कस्बे की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पानी सप्लाई वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.