पानी सप्लाई के सिस्टम में बदलाव करेगी दिल्ली सरकार, क्या होगा पैमाना; मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया
नई दिल्ली, जून 3 -- राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार इसकी वितरण व्यवस्था में बदलाव करेगी। इसके तहत यह तय किया जाएगा कि किस क्षेत्र को कितनी देर पानी मिलना चाहिए। इसका उद्देश्य ऐसी संतुलित जल वितरण व्यवस्था विकसित करना है, जिससे किसी भी क्षेत्र को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि कुछ इलाकों में कम आबादी को ज्यादा पानी जबकि ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों को कम पानी मिल रहा है। जल बोर्ड इसे लेकर काम कर रहा है, ताकि आबादी के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा सके। दिल्ली में हर वर्ष पानी की मांग बढ़ रही है, जबकि उपलब्ध जल संसाधन सीमित हैं। गर्मियों के चरम मौसम में दिल्ली को लगभग 1,250 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रतिदिन) पानी की आवश्यकता होती है। जबकि दिल्ली में एक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.