गुमला, मार्च 15 -- गुमला प्रतिनिधि गर्मी के शुरूआत होते ही जहां शहर के कई इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं,वहीं दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र में सप्लाई पाइप लाइन फटने से रोज हजारों लीटर पानी सड़क और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। यह स्थिति शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। नगर परिषद क्षेत्र के जशपुर मार्ग समेत विभिन्न मुहल्लों के घरों के पाइप लाइन लीक की समस्या लगातार देखने को मिल रही है। जशपुर रोड स्थित डेली मार्केट के समीप निर्माण कार्य के दौरान कुछ महीने पहले सप्लाई पाइप लाइन फट गई थी। इसके बाद से रोज सुबह पानी की सप्लाई शुरू होते ही सड़क पर काफी मात्रा में पानी बहने लगता है। हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसी तरह नगर भवन के आस-पास समेत शहर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.